स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न...
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करें कार्यकर्ता : श्री पवैया
ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के कल 17 जुलाई को प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की एक वृह्द बैठक का आयोजन जीवाजी विवि के अटल सभागार में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट भाजपा के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि 17 जुलाई को होने वाले प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को आप ये मानकर चलिए कि आप व्यक्ति का स्वागत नही ंकर रहे हैं। हेमंत खंडेलवाल जी का मतलब है कांग्रेस को मध्यप्रदेश में भाजपा के करोडों कार्यकर्ताओं की शक्ति को प्रतीत कराना। भाजपा के मध्यप्रदेश में पौने दो करोड कार्यकर्ता हैं और इसलिए 17 जुलाई को होने वाले स्वागत कार्यक्रम में हमें हेमंत खंडेलवाल जी को शक्ति दिखाने के लिए बल्कि कांग्रेस को अपनी शक्ति दिखाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हम विश्व की सबसे बडी पार्टी है तो दिखना भी चाहिए।
हमारे पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा शानदार आयोजन किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम भी पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को अवसर मिलता है। यह आयोजन कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बनेगा। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें। इस अवसर पर उधानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्त्ता नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोर दार स्वागत, सम्मान करेंगे और इसे यादगार बनाएंगे। जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उत्साहित है और उनके स्वागत में भव्य तरीक़े से ग्वालियर में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पूर्ण रूप से तैयार हैं। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि हमारे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बहुत ही सहज सरल व्यक्तित्व की धनी है एवं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही पार्टी एवं संगठन के लिए कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी का प्रथम नगर आगमन है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने हमेशा से ऐसे कई कार्यक्रमों को सफल बनाया है। इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता जगह-जगह उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले आयोजनों से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें साधारण से कार्यकर्ता को भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया जाता है यह कार्यक्रम उसी का उत्सव होगा। इस अवसर पर संभागीय प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम बार नगर आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जिस कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी दी है वह पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निभाएं जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक मनाएं जिसका उदाहरण पूरे प्रदेश में पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष 17 जुलाई को पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं इसलिए यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण कार्यक्रम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जनता के बीच में काम आता है और हमें उनके बीच पहुंचकर काम करना पडता है। हमारे क्षेत्रों में आम लोगों की जो भी समस्याएं होती है उनका निराकरण हम करते हैं तो लोग हमसे जुडते हैं जिससे हमारी ताकत बढ़ती है। और हमें जब ताकत दिखाने का समय आता है तो हमें अपनी ताकत दिखानी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में हमारी संख्या ज्यादा से ज्यादा होगी तो हमारी ताकत दिखेगी। हमें गली-मोहल्लो, चैराहों पर ज्यादा से ज्यादा होर्डिंग्स, कटआउट लगाना चाहिए जिससे कि पूरे शहर को पता चले कि मप्र के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी आज ग्वालियर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने जिन लोगों की मदद की है उनके काम किए हैं आप उनसे बात करें और कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दें।
जिस कार्यकर्ता की जितनी क्षमता है उसके अनुरूप वह लोगों को लाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण बड़े आयोजन संपन्न किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंहत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भी ग्वालियर के कार्यकर्ताओं द्वारा गरिमामय कार्यक्रम आयोजित होगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर मंच पर उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, कमल माखीजानी, सभापति मनोज तोमर, महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू पलैया ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष/सयोंजक, मण्डलगण सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
0 Comments