G NEWS 24 : निगमायुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

कचरे के ढेर मिलने पर व्यक्त की नाराजगी...

निगमायुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने औचक निरीक्षण कर देखी साफ सफाई व्यवस्था। निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 22 स्थित नेहरू विहार कॉलोनी एवं वार्ड 25 में हरिओम कॉलोनी में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर पाए गए तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन को चेक किया। 

जिसमें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग नहीं किया जा रहा था, जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं नेहरू कॉलोनी में पानी भरा हुआ पाए जाने पर तत्काल पानी निकासी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

इसके साथ ही एसपी ऑफिस के पीछे पटेल नगर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया बरसात के दौरान जल भराव की शिकायतें आदि हैं तो त्वरित कार्यवहीं करें। साथ ही सड़कों क पेच रिपेयरिंग अभियान चलाकर करायें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments