G News 24 : गहरी नींद में सो रही अपनी ही मां को बनाया हवस का शिकार !

नशे के कारण पवित्र रिश्तों को अपने ही कर रहे हैं कलंकित ..

गहरी नींद में सो रही अपनी ही मां को बनाया हवस का शिकार !

कानपुर। नशे का सबसे भयावह परिणाम क्या हो सकता है इसकी कोई सीमा नहीं है इसके कारण रिश्तों की सीमाएं भी कब टूट जाती हैं यह भी एक कड़वी सच्चाई है। ऐसी एक सच्चाई कानपुर से सामने आई है जहां एक शराबी युवक ने गहरी नींद में सो रही अपनी ही मां को बनाया हवस का शिकार बना डाला। महिला मुश्किल से अपनी जान बचा सकी। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई हैं। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश है।

घटना नंबर -1, कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने मां जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। नशे की हालत में घर में पहुंचे बेटे ने चारपाई पर सो रही मां से दुष्कर्म किया। किसी तरह बचाकर थाने पहुंची मां ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने बेटे पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

एक गांव निवासी 55 वर्षीय मां ने पुलिस को तहरीर दी। सिसकियां भरते हुए पुलिस को आपबीती बताई। मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे के करीब वह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। इसी बीच उसका बेटा नशे की हालत में घर पर आया। वह कुछ समझ पाती उसने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बचकर उसने अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटे की इस हरकत से काफी डरी व सहमी हुई है। इधर बेटे की इस करतूत से गांव के लोगों में आक्रोश रहा। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। 

जानकारी पर डेरापुर सीओ राजीव सिरोही, थाना प्रभारी अमिता वर्मा मौके पर पहुंची। जांच कर कर लोगों से जानकारी की। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित मां को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

घटना नंबर -2, शिकोहाबाद में बेटे ने अपनी वृद्ध मां को बदनीयती से दबोच लिया। उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़िता ने अपने बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अपनी ही 65 वर्षीय वृद्ध मां के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता गांव के ही प्रधान के साथ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना शिकोहाबाद पहुंची। जहां उसने पुलिस को आप बीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर मौजूद थी। उसी दौरान रात के समय उसके सगे बेटे ने बदनीयती से उन्हें दबोच लिया। उसके संग दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

 बेटे के अचानक हमले से वृद्धा के भी होश उड़ गए। उसने किसी तरह आरोपी बेटे को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और बच निकली। वृद्धा के शोर को सुनकर ग्रामीण वहां आ गए। जिन्होंने वृद्धा को बचाया। आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित वृद्धा ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंची। जहां उसने अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments