Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : शहर में हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और भाई चारे के लिए दुआ की !

 ग्वालियर में आज ईद-उल-अजहा यानी (बकराईद) का त्योहार अमन शांति की दुआ के साथ संपन्न... 

शहर में हजारों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और भाई चारे के लिए दुआ की ! 

ग्वालियर। ग्वालियर की सबसे बड़ी व प्राचीन मोती मस्जिद में ईमाम जफर नूरी अजहरी ने शनिवार को ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क की सलामती, भाई चारा इंसाफ के कयाम रहना और बीमारों की शिफा, भाइयों की हिफाजत, उनकी भूख-प्यास और बीमार हालात को लेकर दुआ मांगी गई। 

इमाम ने बताया कि जिन बेटियां की शादी नहीं हुई और जो बहने विदवा है उनकी शादी के लिए दुआएं मांगी गई ग्वालियर शहर की मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी अपने निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। शहर की सभी मस्जिदों में अमनो अमान और अच्छी बारिश की दुआ के साथ ईद की नमाज का समापन कर सूफियों, ऋषि-मुनियों और बुजुर्गों की मोहब्बत वाली राह पर चलाने की दुआ मांगी। 

ग्वालियर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईद उल अजहा मनाई जाने के लिए की घोषणा मुस्लिम मौलानाओं ने शुक्रवार को मोती मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद चांद दिखने पर की थी।

Post a Comment

0 Comments