4 लोगों की मौके पर मौत, 1गंभीर घायल...
तेज आंधी से दो मंजिला मकान की दीवार गिरी:मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत !
ग्वालियर। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी के चलते एक मकान की दीवार बगल के तीन सेड पर गिरने से कान मालिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। दीवार सिंगल ईंटों से बनी थी, जो आंधी नहीं झेल पाई। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, मामले की जांच जारी है। तेज आंधी की वजह से शुक्रवार को एक मकान की दीवार गिरने से 5 लोग मलबे में दब गए। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।घटना शुक्रवार की शाम शंकरपुर इलाके की है।
दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में महेंद्र सिंह इंगले का मकान है। पास में ही उनका एक प्लॉट है। उस पर टीन शेड है। शाम को ग्वालियर में तेज आंधी और बारिश हुई। इसी दौरान महेंद्र के दो मंजिला मकान की दीवार टीन शेड पर ढह गई। हादसे के समय नीचे महेंद्र के साथ 5 लोग और बैठे थे। ये सभी दीवार के मलबे में दब गए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर सिंगल ईंटों की बड़ी दीवार खड़ी हुई थी। इसके कारण वह आंधी को नहीं झेल पाई और भरभरा कर गिर पड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीलाल चंदवानी का कहना है कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज आंधी आ रही है। इसके कारण अलग-अलग जगह बारिश भी देखने को मिल रही है। इस तेज आंधी से कई जगह घटनाएं सामने आई हैं।
हादसे में इनकी गई जान
हादसे में जावेद पिता रहमान (32), इजरायल पिता सलीम पहलवान (40), मफरत पिता मोहसिन खान अहमद (35) की मौत हो गई। जबकि माहिर पुत्र सलीम खान (20) और मकान मालिक महेंद्र सिंह हैं।
0 Comments