G News 24 : ग्वालियर में गर्मी ने दिखाए तेवर,पारा पहुंचा 45 पर, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल !

  शहर मे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ...

ग्वालियर में गर्मी ने दिखाए तेवर,पारा पहुंचा 45 पर, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल !

ग्वालियर। शनिवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे भीषण गर्मी वाला दिन साबित हुआ। शहर मे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना ऊपर चढा है।

 तेज धूप और लू के कारण शहरवासी दिनभर बेहाल नजर आए। हालात ऐसे रहे कि दोपहर में सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी खरीदार कम ही नजर आए। तापमान में पिछले 24 घंटों के भीतर 2.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप ने चुभना शुरू कर दिया था और दोपहर होते-होते गर्म हवाएं लू में तब्दील हो गई।

धूप की चुभन और लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश व निकट के क्षेत्रों पर चक्रवात सक्रिय हैं। साथ ही एक ट्रफ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर से चक्रवाती परिसंचण से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पचिमी बंगाल होते हुए बंग्लादेश तक है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments