G News 24 : दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा !

 दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका... 

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा !

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है, जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी की वजह बताई है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है, जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन के खिलाफ थे।

अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में लिखा, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।" उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को केवल तीन ही सीटें दी गईं। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि इन तीनों सीटों में दो सीटें बाहरी व्यक्तियों को दी गई।

Comments