G News 24 : खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी !

 भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन...

खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी !

भोपाल। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां अपनी जीत पक्की करने में लगी हैं। भाजपा के संकल्प पत्र का आज भोपाल में विमोचन किया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है। पहले राजनीतिक दल घोषणा पत्र जारी करते थे, लेकिन मोदी जी ने संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने  4 करोड़ नए घर देने का संकल्प लिया है। सबसे ज्यादा मकान शहरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश में दिए गए हैं, इसमें मेरा भी जिला शामिल है। टूरिज्म के क्षेत्र में मप्र में बहुत काम किया है।  महाकाल लोक बनने के बाद मप्र की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। आने वाले दो साल में हर लोकसभा में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

प्रजापति को कांग्रेस ने दिया समर्थन 

खजुराहो लोकसभा सीट पर एक बार फिर सियासी समीकरण बदल गए हैं। बीते दिनों इंडि गठबंधन से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद अब कांग्रेस ने इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के आरबी प्रजापति को समर्थन दिया है। प्रजापति का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुकाबला है। 

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है। इधर, चुनाव के तीसरे चरण के चुनावों के लिए ग्वालियर,  मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला तेज होगा। राजगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद रोडमल नागर आज सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्चा दाखिल करेंगे।

Comments