G News 24 : अंबानी परिवार का ये समारोह है भारतीय परंपरा और रीति रिवाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन !

 इस समय सभी की जुबान पर अंबानी परिवार में हो रहे सगाई समारोह की चर्चा है। 

अंबानी परिवार का ये समारोह है भारतीय परंपरा और रीति रिवाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ! 

मैं जो देख रहा हूं वह भारतीय परंपरा और रीति रिवाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  है यह समारोह भारतीय परंपरा और रीति रिवाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन है जहां विदेशों से आए मेहमान भारतीय धर्म, संस्कृति और  शलाका पुरुषों से परिचित हो रहे हैं। भारतीय परिधान खान पान और भारतीय भाव में रंगे अभारतीय लोगों का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदलने वाला कार्यक्रम है यह विवाह। इसके माध्यम से भारतीय पारिवारिक व्यवस्था, भाई भाई के संबंध, भाई बहन में प्रेम और पिता पुत्र/माता पुत्र के भावनात्मक रिश्तों का अद्भुत रूप दुनिया देख रही है। अनंत अंबानी भारतीय परिवार के एंबेसडर बन गए हैं। 

समारोह के माध्यम से दुनिया भारत की समृद्धि देख रही है। जो लोग भारत को गरीब देश बताते थे वही आज पैसे कमाने के लिए यहां नाच रहे हैं। नए भारत की शक्ति, सामर्थ्य और आतिथ्य हमने जी ट्वेंटी सम्मेलन में देखा था यह विवाह उसी कड़ी में देखा जाना चाहिए। 

सेवा, परोपकार और अपनी माटी के बुजुर्गों को सम्मान देना यह सिद्ध करता है कि धन धर्म का एक माध्यम है, धनात धर्मः तत: सुखम को चरितार्थ करता है यह विवाह।

एक जो अति महत्वपूर्ण बात है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की जयजयकार हो रही है, राम ही भारत हैं यह संदेश पूरे विश्व में गया है।

मुकेश जी केवल धन खर्च नही कर रहे हैं बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक निवेश कर रहे हैं। जो लोग यहां के आतिथ्य से अभिभूत होकर जाएंगे तो वह भारतीय संस्कृति का कुछ हिस्सा होकर जाएंगे, यह दुगुना रिटर्न देगा।

मैं वह दिन देख रहा हूं जब दुनिया भर के लोग भारत में वेडिंग इन इंडिया के लिए आएंगे। वह दिन देख रहा हूं जब भारत के प्रति बाहर के लोगों का दृष्टिकोण आदर और श्रद्धा का होगा। भारतीय परंपरा में विवाह करना, विवाह की सफलता की गारंटी मानी जाएगी।आखिर में नीता अंबानी का यह साभार शोभन नृत्य इस मांगलिक कार्यक्रम का सार है। 

Comments