G News 24 : मुरार जिला अस्पताल की पुलिस चौकी का एसपी ने किया उदघाटन

 चौकी पर 24 घंटे मिलेगी पुलिस सहायता... 

मुरार जिला अस्पताल की पुलिस चौकी का एसपी ने किया उदघाटन

ग्वालियर। जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को पुलिस चौकी का उदघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि आमजन को छोटी छोटी समस्या के लिये अब थाने नहीं जाना पड़ेगा और इनकी फरियाद और समस्याओं का निराकरण पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि चौकी पर 24 घंटे पुलिस उपलब्ध रहे। पुलिस चौकी के उदघाटन के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पतालों के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी किया। पुलिस चौकी के उदघाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. ऋषिकेश मीणा, सीएसपी राजीव जंगले, थाना प्रभारी मुरार मदनमोहन मालवीय, पुलिस चौकी प्रभारी ब्रहमदत्त शर्मा, आरएमओ डा. आलोक पुरोहित, सहायक प्रबंधक राजेश बित्थरिया सहित पुलिस अधिकारी और जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद था। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments