G News 24 : चाय की दुकान पर आया बंदर और अचानक धोने लगा बर्तन !

 यह देखकर लोग पड़ हैरत में उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि ... 

 चाय की दुकान पर आया  बंदर और अचानक धोने लगा बर्तन !

चाय की दुकान पर आया  बंदर और अचानक  बर्तन धोने लगा   यह देखकर  लोग पड़ हैरत में उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि एक बंदर चाय की दुकान पर बर्तन धोता रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी लोगों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों को वीडियो वायरल हो जाता है। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर किसी जानवर का भी वीडियो वायरल होता है जिसमें वो ऐसी हरकत करते हैं जो इंसानों का दिल जीत लेता है या फिर उन्हें हैरान कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बंदर का वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको पहली बार में यकीन भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

बर्तन धोता दिखा बंदर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा वीडियो किसी इलाके के एक चाय की दुकान का है। यहां मौजूद हर इंसान की नजर वहां बैठे बंदर पर टिकी हुई है। जब आप देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि बंदर वहां बैठकर बर्तन धोता हुआ नजर आ रहा है। एक इंसान भी इतने लगन से बर्तन नहीं धोता होगा, जिस लगन से वह बंदर वहां पर बर्तन धो रहा है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है

Comments