G News 24 : 25 मार्च को होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

 भारत में नहीं देखेगा चंद्र ग्रहण...

 25 मार्च को होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में लग रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण आपको 25 मार्च को दिखाई देगा। इस बार का चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। यानी इस बार चंद्र ग्रहण होली के दिन पड़ रहा है। बता दें ये संयोग 100 साल बाद बना है। इसलिए इसका महत्व और भी है। आइए जानते हैं कि इस साल के पहले चंद्र ग्रहण का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ये भी कि चंद्र ग्रहण कब से कब तक है।

सुबह 10:23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक रहेगा 

इस साल के चंद्र ग्रहण का संयोग 100 साल बाद बना है। अबकी बार ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली के दिन लगेगा। समय की बात करें तो चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण कन्या राशि में लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण है। बता दें कि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता है।

 होली पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

वैसे तो साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन पड़ रहा है। लेकिन फिर भी होली पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का ये पहला चंद्र ग्रहण अन्य देश जिसमें आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड में दिखेगा ही। इसके साथ ही ये उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस के पूर्वी भाग, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी दिखाई देगा।

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस साल ये ग्रहण 25 मार्च को है। वहीं पौराणिक मान्यता है कि जब में इस दिन राहु-केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु ग्रहण की घटना शुभ नहीं है। यहीं कारण है कि इस दिन शुभ काम नहीं किया जाता है।

Comments