बड़ा हादसा टला...
इंदौर में जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप !
इंदौर में शनिवार देर रात केट रोड पर खाली मैदान में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया. बम मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई और चारों तरफ के रास्ते बंद कर सर्चिंग अभियान चलाया. इसके बाद मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड जब्त कर जांच शुरू की. जांचकर्ताओं को ग्रेनेड सेना या पुलिस का होने की आशंका जताई है. साथ ही इंदौर में बड़ी साजिश की आशंका भी हो सकती है.
द्वारकापुरी थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया, "हमें स्थानीय लोगों के माध्यम से ITC मैदान में हैंड ग्रेनेड जैसे बॉम्ब के होने की सूचना मिली थी... जांच के लिए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड को बुला लिया गया है... इसे यहां कौन लाया ये पता नहीं चल पाया है।" सुबह द्वारकापुरी इलाके में मिले एक हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर जांच के लिए भेज दिया. हैंड ग्रेनेड की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी.
द्वारकापुरी थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया, आईटीसी मैदान में हैंड ग्रेनेड मिला है, इसकी जांच के लिए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड को भेजा गया है. बॉम्ब की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. इसे यहां कौन लाया ये पता नहीं चल पाया है. पुलिस अब इलाके में आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है. इस मामले में पुलिस सेना की मदद भी ले सकती है. इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि यह बम ट्रेनिंग सेंटर का भी हो सकता है. फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बम के बारे में कुछ पता चल पाएगा.


0 Comments