4 सीट के साथ जयंत चौधरी के साथ BJP की डील पक्की...
गठबंधन का एक और विकेट गिरा !
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच शह-मात का जबरदस्त खेल चल रहा है. कांग्रेस जहां देशभर के प्रमुख क्षेत्रीय दलों के दम पर 2024 का मोर्चा फतह खत्म करने की रणनीति पर चल रही थी. वहीं बीजेपी अपनी गजब रणनीति से कांग्रेस के सहयोगी दलों को अपने पाले में खींचकर उसे निहत्था करने में लगी है.
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अब यूपी में भी इंडि गठबंधन को झटका देने जा रही है. खबरें हैं कि जयंत चौधरी की आरएलडी और बीजेपी के बीच लोकसभा चुनावों को लेकर गठबंधन होने जा रहा है. इस गठबंधन के तहत आरएलडी को पश्चिमी यूपी की 4 सीटें मिल सकती हैं.


0 Comments