G News 24 : अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली

 किसानों का हल्ला बोल ...

अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली 

सांकेतिक तस्वीर

अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने मेगा विरोध मार्च का आहवान किया है। काफी संख्या में तेजी से किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए पूरी दिल्ली को अभेद्य किले में बदल दिया गया है। जानें दिल्ली में क्या-क्या पाबंदियां लगाई गई हैं।इससे पहले, सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इस महीने की शुरुआत में, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दावा किया था कि देश भर से 200 से अधिक किसान संघ "दिल्ली चलो" मार्च में भाग लेंगे। 13 फरवरी को दिल्ली मार्च की तैयारी कर रहे किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून बनाए। किसानों के मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मार्च तक दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पूरी दिल्ली एक अभेद्य किले में तस्दील हो गई है। 

दिल्ली की सीमाओं पर धारा-144 लागू

दिल्ली पुलिस ने किसानों के ऐलान के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर धारा 144 लगा दी है। इसके साथ ही सीमाओं पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुलिस इन सीमाओं से गुजरने वाले वाहनों की जांच भी कर रही है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर वहां की पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सीमेंट के बैरिकेड्स लगा दिए हैं और नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही सड़कों पर कीलें भी बिछा दी गई हैं।  

 लगाए गए हैं ये  प्रतिबंध 

  1. - दिल्ली पुलिस ने एक आदेश जारी कर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सभी सीमाओं पर बड़ी सभाओं पर रोक लगा दी है।
  2. - उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  3. - किसी भी प्रदर्शनकारी को आग्नेयास्त्र, तलवार, त्रिशूल, भाले और रॉड सहित हथियार ले जाने की अनुमति नहीं है।मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है।

क्या प्रतिबंध नहीं है !

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी यातायात सलाह के अनुसार, “दिल्ली से गाज़ीपुर सीमा के माध्यम से गाजियाबाद जाने वाला यातायात अक्षरधाम मंदिर के सामने पुश्ता रोड या पटपड़गंज रोड / मदर डेयरी रोड या चौधरी चरण सिंह मार्ग आईएसबीटी आनंद विहार से होकर महाराजपुर से बाहर निकल सकता है या यूपी गाजियाबाद में अप्सरा बॉर्डर से। दिल्ली से हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए अधिकारी सिंघू बॉर्डर के आसपास डायवर्जन लागू करेंगे।

जबकि बहादुरगढ़ और रोहतक की ओर जाने वाले भारी/वाणिज्यिक वाहनों/ट्रकों की आवाजाही की अनुमति है, उन्हें नजफगढ़ झरोदा सीमा के माध्यम से हरियाणा में प्रवेश करने के लिए नांगलोई चौक से नजफगढ़ नांगलोई रोड का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक हजार से ज्यादा जवानों को बॉर्डर पर तैनात किया गया है। किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सीमाओं पर सुरक्षा बैरिकेड लगा दिए हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों को वाहनों में शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दी गई हैं।

प्रत्येक सीमा क्षेत्र में 1,000 से 1,500 दिल्ली पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। हालांकि, तैनाती का पैटर्न और कर्मियों की संख्या इन क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार बदल जाएगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments