G News 24 : अग्रवाल एकता संगिनी ने मनाया बसंत उत्सव

 बसंत की थीम पर सभी महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर ...

अग्रवाल एकता संगिनी ने मनाया बसंत उत्सव 

ग्वालियर। अग्रवाल एकता संगिनी ने बसंत उत्सव मनाया बसंत की थीम पर सभी महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर आई और अपनी भारतीय संस्कृति का परिचय दिया। सभी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती का वंदन किया।  सभी ने मिलकर हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे मां आरती गई। बसंत उत्सव के दौरान  साधना अग्रवाल सीमा मित्तल पूर्णिमा गर्ग पूनम अग्रवाल ममता गोयल रजनी सिंगल ने वसंत की थीम पर बहनो को हाउजी खिलाई गई जिसमें 12 महीने के गोले बनाकर जनवरी-फरवरी से दिसंबर तक के उसमें एक-एक नंबर लिखकर बीच में एक गोला ऐसी बसंत का था। 

हैप्पी बसंत की विनर रही विभा अग्रवाल संध्या गोयल पूजा अग्रवाल गायत्री बंसल आदि रही।  दूसरा गेम बसंत के ऊपर गाना गाना था या कुछ अच्छा बोलना था बीनू अग्रवाल ने मेरा रंग डे बसंती चोला गाया। इंदिरा मंगल ने बसंत के बताते हुए कहा कि इस दिन ब्रह्मासरस्वती का प्रकट हुई थी। इस दिन से प्रकृति भी हरी-भरी व सरसों के खेतों में पीले फूल खिल जाते है। ऐसा लगता है  जैसे धरती पर सोनl बिखर पड़ा  हो।  चारों तरफ नए-नए रंग-बिरंगे फूलों की प्रकृति सुंदर चुनरी ओढ़े हुए नजर आती है। 

बसंत की ऋतु का पूरे महीने बहुत जश्न से उत्साह और उमंग से हमारे भारतीय संस्कृति में सभी लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं कोई संक्रांति के रूप में कोई लोहड़ी के रूप में कोई भी वसंत पंचमी के रूप में सभी के जीवन में पूरी लाइफ नए तरीके से शुरू होती है वसंत उत्सव से इसलिए हम से गीत गाकर नाच कर बसंत उत्सव मनाते हैं मानते हैं.आयोजन में पूजा अग्रवाल संध्या गोयल इंद्रा मंगल गायत्री बंसल बंसल नीलम शाह नीलम अग्रवाल साधना अग्रवाल रुचि अग्रवाल  रिंकी अग्रवाल मीनू अग्रवाल बीनू अग्रवाल पिंकी अग्रवाल  लीला अग्रवाल रश्मि गुप्ता आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही

Reactions

Post a Comment

0 Comments