G News 24 : ईडी द्वारा आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी !

 आप आदमी पार्टी के नेताओं के 12 ठिकानों पर चल रही है ईडी की रेड... 

ईडी द्वारा आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी !

नई दिल्ली। आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी दिल्ली में आप के बड़े नेताओं के 12 ठिकानों पर एक साथ रेड कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है. इसके अलावा ईडी की टीम ने आप नेताओं से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर भी रेड की है. सूत्रों ने बताया है कि ईडी की रेड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मनी लॉन्ड्रिंग का ये कौन सा केस है.

ईडी को लेकर आतिशी का बड़ा खुलासा का दावा

बता दें कि दिल्ली की कैबिनेट मंत्री और आप नेता आतिशी ने सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर एक बड़े मामले से पर्दा उठाने का दावा किया है. आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'मैं कल (मंगलवार) सुबह 10 बजे ईडी पर एक विस्फोटक खुलासा करूंगी।

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने आप नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. संजय राउत ने कहा, 'ये भी डेमोक्रेसी का मर्डर है. यदि देश में सरकार के खिलाफ कोई बात करता है तो ED उसके घर पहुंच जाती है. डेमोक्रेसी का मर्डर, सिर्फ चंडीगढ़ में नहीं हुआ,  पूरे देश में हुआ. महाराष्ट्र में हुआ, झारखंड में हुआ. सुप्रीम कोर्ट डेमोक्रेसी की हत्या की बात करती है, लेकिन डेमोक्रेसी बचाने के लिए नहीं. क्या कर रही है ये जनता की तरफ से सवाल है.' वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, 'ईडी से न कांग्रेस डरने वाली है और न डरेगी. हम डटकर मुकाबाला करेंगे. हम जनता के पास ले जाएंगे जनता इनको जवाब देगी.

Reactions

Post a Comment

0 Comments