G News 24 : मेरी प्राथमिकता रहेगी कि विभाग का कामकाज पारदर्शी हो एवं राजस्व संग्रहण भी बढ़े : श्री गुप्ता

 नये परिवहन आयुक्त डी पी गुप्ता ने संभाला पदभार...

मेरी प्राथमिकता रहेगी कि विभाग का कामकाज पारदर्शी हो एवं  राजस्व संग्रहण भी बढ़े : श्री गुप्ता 

ग्वालियर/ भोपाल।मध्यप्रदेश के नये परिवहन आयुक्त व वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी डी पी गुप्ता ने परिवहन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है । उन्होंने अपना पदभार संभालकर विभागीय अधिकारियों  से चर्चा भी की । 

गुना बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को इस पद से हटा दिया था। तब से यह पद खाली पड़ा था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश को नए परिवहन आयुक्त मिल ही गए। आईपीएस डीपी गुप्ता को इस पद पर नियुक्त किया गया है।

डीपी गुप्ता अपनी स्वच्छ निर्भीक और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। 1994 बैच केआईपीएस डीपी गुप्ता जहां भी पदस्थ रहे, अपनी कार्य शैली से उन्होंने एक अलग पहचान छोड़ी है। अब जब उनकी पदस्थापना परिवहन आयुक्त पद पर की गई है, कई बड़ी चुनौतियां उनके सामने है।

परिवहन आयुक्त गुप्ता ने चर्चा के दौरान कहा कि वह शासन की मंशानुरूप विभागीय स्तर पर बेहतर कार्य करेंगे ताकि प्रदेश भर में परिवहन विभाग का कामकाज पारदर्शी हो सके व विभाग का राजस्व संग्रहण भी बढ़े । उन्होंने कहा कि उन्हें शासन ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी हैं वह उस खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments