G News 24 : गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त का राशन लेने के लिए करवाना होगी ई-केवायसी

  ई-केवायसी नहीं कराई तो राशन मिलना होगा बंद...

गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त का राशन लेने के लिए करवाना होगी ई-केवायसी

भोपाल. गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त का राशन लेने के लिए अब राशन दुकानों पर पहुंचकर ई-केवाइसी कराना होगा। इसके लिए 1 माह का समय शेष बचा है। इसके बाद ई-केवायसी नहीं होने पर उन्हें हर महीने कंट्रोल दुकान से मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा और वे गरीबी रेखा सहित अन्य श्रेणियों से बाहर हो जाएंगे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार खंडवा जिले के 9.85 लाख उपभोक्ताओं में 7.35 लाख ने ही ई-केवाईसी करवाया है जबकि 2.50 लाख ने लगभग उपभोक्ताओं की अब तक ई-केवायसी नहीं हुई है। एक महीने में ई-केवायसी नहीं करने पर इन उपभोक्ताओं को राशन मिलना बंद हो जाएगा।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की 446 कंट्रोल दुकानों से हर महीने नौ लाख 85 हजार उपभोक्ताओं में प्रति उपभोक्ता को पांच किलो गेहूं, तीन किलो चावल व नमक का वितरण किया जाता है। वर्तमान में कंट्रोल दुकान पर स्थित पीओएस मशीन में परिवार के वरिष्ठ सदस्य का अंगूठा लगाने पर परिवार के सभी सदस्यों का राशन मिल जाता था, लेकिन अब सारे सदस्यों को एक बार कंट्रोल दुकान पर पहुंचकर अपने अंगूठे का मिलान कराना होगा। ई-केवायसी होने के बाद कोई भी उपभोक्ता कहीं से भी अपना राशन ले सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति जिसका नाम राशन कार्ड में है और उनकी मृत्यु हो गई है या उसकी शादी हो गई है उनके नाम ई-केवायसी के जरिए आटोमेटिक हटा दिए जाएंगे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments