G News 24 : भाजपा के हुए जबलपुर से महापौर जगत बहादुर अन्नू भाजपा में हुए शामिल

 कांग्रेस को बड़ा झटका...

भाजपा के हुए जबलपुर से महापौर जगत बहादुर अन्नू भाजपा में हुए शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर से कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर अन्नू भाजपा में शामिल हो गए है। लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह महापौर जगत बहादुर अन्नू को भाजपा प्रदेश कार्यालय लेकर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें लोकसभा प्रत्याशी भी बना सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश भाजपा की न्यू  जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में बुधवार  को भाजपा कार्यालय में  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने   जबलपुर के कांग्रेस महापौर जगत बहादुर अन्नू व डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष  रूपेश परस्ते ,उपाध्यक्ष  मंजू  जितेंद्र व्यवाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी वीरेंद्र विहारी शुक्ल सहित कई पार्षदो ,कार्यकर्ताओं को  भाजपा कि सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री  कैलाश विजय वर्गीय, राकेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments