G News 24 : 7 लाख की लूट करने वाला बंटू गुर्जर चंबल नदी में कूंदकर हुआ फरार !

 पुलिस न 2 ट्रैक्टर ट्रॉली तथा 3 मोटरसाईकिलों को जब्त किया...

7 लाख की लूट करने वाला  बंटू गुर्जर चंबल नदी में कूंदकर हुआ  फरार !

मुरैना।  मुरैना बाजार में अतुल ज्वेलर्स की दुकान पर बन्दूक के सहारे 7 लाख की लूट करने वाले बंटू गुर्जर को पकड़ने निकली मुरैना पुलिस राजस्थान से खाली हाथ लौट आयी है। पुलिस ने 3 आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 30-30 हजार रूपये कर दी है। लूट करने वाले मुख्य आरोपी बंटू गुर्जर को पकड़ने के लिये पुलिस उसके गांव मोरोली राजस्थान गुरूवार की सुबह 6 बजे पहुंच गयी थी। मुरैना पुलिस के 2 सैकड़ा जवान और अधिकारियों ने 40 गाडि़यों से गांव की घेराबंदी कर ली थी। लेकिन बंटू गुर्जर चम्बल नदी में कूद कर फरार हो गया। बंटू गुर्जर के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके घर को तोड़ डाला और उसके 9 रिश्तेदारों को पकड़कर साथ ले आई है। इसके अलावा 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 3 बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 30-30 हजार रूपये प्रति आरोप कर दी है।

संभवतः लोकल थाने से सूचना हुई लीक

पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि ज बवह राजस्थान के धौलपुर पहुंचे तो वहां उन्होंने स्थानीय थाने को आने की सूचना दी थी। संभवतः वहीं पुलिस के आने खबर लीक हो गयी और आरोपी फरार हो गये। पुलिस के अनुसार सुबह 3 बजे से पुलिस के सभी अफसर एएसपी डॉ. अरबिंदसिंह ठाकुर की अगुआई में एकत्रित हुए थे। उसके बाद सभी अफसर एवं जवान 40 गाडि़यों में सवार होकर धौलपुर पहुंचे और उन्होंने वहां जाकर स्थानीय थाने को सूचना दी । उसके बाद उन्होंने मोरोली गांव को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ह ीवह गांव में घुसे और आरोपियों के घर तक पहुंचे तो आरोपी बंटू गुर्जर अपने बाकी के दोनों साथियों के धीरज गुर्जर तथा राजू के साथ चम्बल नदी में कूद कर फरार हो गया। जब पुलिस को यह पता लगा तो पुलिस ने उसके परिवारजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि जल्द ही बंटू गंर्जर को हाजिर करवायेंगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर को तोंड़ दिया और उसके घर पर रखे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली तथा 3 मोटरसाईकिलों को जब्त कर लिया।

दो महिलाओं सहित कुल नौ लोग गिरफ्तार !

पुलिस ने बंटू गुर्जर के घर की दो महिलाओं सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोतवाली थाने में बंद किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने तीनों आरोपियों पर पहले 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बाद में चंबल आईजी को पत्र लिखकर इस राशि को बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रति व्यक्ति कर दिया गया है।

बता दें कि, धीरज गुर्जर, बंटू गुर्जर व राजू गुर्जर अपने अन्य साथियों के साथ राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। राजस्थान पुलिस के रिकॉर्ड में उनके नाम कई अपराध दर्ज हैं। यह आरोपी इससे पहले मुरैना में भी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

लूट मामले से व्यापारियों में दहशत

पिछले एक हफ्ते के अंदर धड़ाधड़ हुई तीन लूट के बाद व्यापारियों में दहशत है। 4 दिन पहले ही ग्वालियर के एक व्यापारी का 2 करोड़ रुपए का सोना मुरैना के बागचीनी क्षेत्र में लूट लिया गया था। उसके बाद भी पुलिस ने काेई ठोस कार्रवाई नहीं की और यह लूट की वारदात हो गई। लगातार लूट की घटनाओं के बाद मुरैना के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के संरक्षक​​​​​​​ संजय महेश्वरी का कहना है कि 48 घंटे का समय दिया जा चुका है और भी समय दे रहे हैं। मुरैना में जिस प्रकार से लगातार लूट की घटना हुई है उससे पुलिस पूरी तरीके से नाकाम साबित हुई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments