G News 24 : 11 फरवरी को श्रीसिंधिया के मुख्य आतिथ्य में होगा हितग्राही सम्मेलन

 विभिन्न योजनाओं के तहत करेंगे हितलाभ वितरित..

11 फरवरी को श्रीसिंधिया के मुख्य आतिथ्य में होगा हितग्राही सम्मेलन

ग्वालियर। केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में 11 फरवरी को तहसील परिसर मुरार में हितग्राही सम्मेलन आयोजित होगा। इस आयोजन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए जायेंगे। सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह एवं संयुक्त कलेकटर श्री संजीव जैन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन भी करें। उन्होंने खासतौर पर नगर निगम, जनपद पंचायत, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, खाद्य, जनजाति कल्याण, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कौशल विकास इत्यादि विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सम्मेलन की व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे हितग्राहियों को कोई कठिनाई न हो। बुधवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments