Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : ससुराल आए दमाद से ससुर और बीवी के भाई ने जमकर की मारपीट

पत्नी ने भी पुलिस में बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी...

ससुराल आए दमाद से ससुर और बीवी के भाई ने जमकर की मारपीट 

ग्वालियर। प्रदीप कुशवाह अपनी ससुराल पहुंचा तो था पत्नी को मनाने के लिए लेकिन वहां उसके साथ हो गई  जमकर मारपीट। सास ससुर और बीवी के भाई ने युवक को इस कदर पीटा कि वो वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। अब पीडित युवक ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत की है। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने भी पुलिस में बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी।

मामला ग्वालियर के लधेडी इलाके का है यहां रहने वाले प्रदीप कुशवाह की शादी करीब एक साल पहले तिघरा इलाके में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद एक दिन जब प्रदीप शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पति से हुई लडाई के बाद पत्नी अपने मायके चली गई और पति प्रदीप के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी। ये मामला अब कोर्ट में है।

पीड़ित पति प्रदीप ने बताया कि वो बीते दिनों अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था जहां उसने बीवी से कई बार घर वापस चलने की मिन्नतें की लेकिन बीवी नहीं मानी जिस कारण उसे थोड़ा गुस्सा आ गया। वो बीवी पर चिल्लाया तो सास-ससुर व बीवी का भाई तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वो बेहोश हो गया था और जैसे ही होश आया तो भागकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। प्रदीप के मुताबिक पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है इसलिए वो एसपी से जनसुनवाई में शिकायत करने आया था।

Post a Comment

0 Comments