Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : एआई कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे का किया कत्ल !

कातिल मां माइंडफुल एआई लैब डेटा साइंस टीमों और स्टार्टअप्स को सलाह देती थी... 

एआई कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे का किया कत्ल !

बेंगलुरु। एक मां और बेटे के रिश्ते को ही तार-तार करने का मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग से सामने आया है, जिसमें, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला बेटे की लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ये कातिल मां माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर है।कातिल मां सूचना सेठ की माइंडफुल एआई लैब डेटा साइंस टीमों और स्टार्टअप्स को सलाह देने का काम करती है। इसके साथ ही मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।

एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ गोवा के कैंडोलिम में होटल में अपने बेटे के साथ रुकी थी, लेकिन जब महिला होटल छोड़कर निकलने लगी तब बच्चा उसके साथ नहीं था। महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ को शक हुआ, लेकिन सूचना ने कहा कि उसने अपने बच्चे को पहले ही घर भेज दिया है। महिला के होटल से चेकआउट करने के बाद जब स्टाफ कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, तब वहां खून के धब्बे देख हैरान रह गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इसम मामले में तत्परता से कार्रवाई शुरू की और जिस टैक्सी से महिला होटल से निकली थी, उसके ड्राइवर का फोन नंबर पता लगाकर पूरा मामला बताया। पुलिस के बातचीत के बाद वह टैक्सी चालक कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके के पुलिस स्टेशन में लेकर चला गया और इस तरह से ये कातिल मां पुलिस की गिरफ्त में आ गई।

Post a Comment

0 Comments