Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : 16 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ गया !

 177 यात्रियों को लेकर उड़ रहे... 

16 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ गया !

अमेरिका। अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स फ्लाइट के साथ शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा प्लेन टेकऑफ के बाद जब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, तो विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया। यह प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर था।

जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

एयरलाइंस ने इस घटना के बाद बोइंग 737-9 के सभी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम को करीब 5 बजे हुई। नीचे दिए ग्राफिक से प्लेन के दरवाजे की लोकेशन समझ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments