G.NEWS 24 : सभी बूथों पर मनाई गई अटल जी की जंयती

पैतृक निवास पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन...

सभी बूथों पर मनाई गई अटल जी की जंयती

ग्वालियर। ग्वालियर के सपूत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है। देश सहित उनके गृह नगर ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी उन्हें नमन कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर स्थित उनके पुश्तैनी निवास शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह का बाग में भाजपा नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद सुबह 11 बजे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बूथ क्रमांक 80 पर पहुंचकर स्व. अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि कहा कि अटल जी ग्वालियर के ही नहीं पूरे देश के लिए आदर्श पुरुष थे, ये हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने ग्वालियर में जन्म लिया, मैं उन्हें प्रणाम करता हूँ और संकल्प लेता हूँ उनके दिखाये मार्ग पर चलूँगा। उन्होंने कहा कि भारत के साफ-सुथरा राजनीति करने वाले वाजपेयी आज भले ही हमारे बीच न हो, पर उनकी यादें पूरी दुनिया में हमेशा-हमेशा के लिए जीवित रहेगी। कहा कि लोगों को वाजपेयी के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। जिन्होंने हमेशा अपने प्यारे भारत देश के लिए भलाई के बारे में सोचते रहते थे। 

इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर,पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह कुशवाह, जयप्रकाश राजौरिया, राकेश माहौर,जिला महामंत्री  विनोद शर्मा विनय जैन राजू पलैया, पूर्व जिलाध्यक्ष, देवेश शर्मा, राकेश खुरासिया, कनवर किशोर मंगलानी, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, दीपक शर्मा, धर्मेद्र तोमर, सुरेन्द्र शर्मा,धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह,  अमित जादौन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, विपुल जैन, अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,  मण्डल अध्यक्षगण, विनय शर्मा, अमित बंसल, प्रयाग तोमर, आकाश श्रीवास्तव पार्षद रवि तोमर, सतीश वोहरे, वंदना प्रेमी, भारत शाक्य, अमित सूरी, पीताम्बर प्रताप सिंह, पप्पू बाढोरी, अंकुर गोयल, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments