G News 24 : दतिया से कांग्रेस के भारती राजेन्द्र ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को 7742 मतों से हराया !

 भाण्ड़ेर से फूल बरैया और सेवढ़ा से भाजपा के प्रदीप अग्रवाल जीते...

दतिया  से कांग्रेस के भारती राजेन्द्र ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को 7742 मतों से हराया ! 

दतिया। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतों की गणना आज शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार भारती राजेन्द्र, भाण्ड़ेर (अ.जा.) से कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया और सेवढ़ा से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप अग्रवाल को संबंधित रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। 

सेवढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप अग्रवाल 43 हजार 834 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धति कांग्रेस के उम्मीदवार घन्श्याम सिंह 41 हजार 276 मत प्राप्त हुए। जबकि संजय दुबे को 7 हजार 746, लाखन सिंह यादव को 12 हजार 787, आलोक सिंह सिंह जादौन को 307, करन सिंह कुशवाह को 415, दामोदर सिंह यादव को 29 हजार 42, देवेन्द्र सिंह चौहान को 515, धन सिंह बघेल को 616, सोबरन बघेल को 310, कल्याण जाटव को 196, जसवंत सिंह को 389, महिपाल सिंह को 351, मीना कुशवाहा को 400, राजेश सिंह को 389, राम अवतार सिंह कुशवाह को 878, राम कुमार इटौरिया को 517, वैध राजकुमार गुप्ता को 176, रामप्रकाश को331 और नोटा को 293 मत प्राप्त हुए। संबंधित रिटर्निग ऑफीसर प्रतिज्ञा शर्मा ने प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रदीप अग्रवाल को विजय घोषित किया गया।l

भाण्ड़ेर (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया 82 हजार 43 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्धंति के भाजपा के  घनश्याम पिरौनिया ने 52 हजार 605 मत प्राप्त हुए। चौधरी राजू दौहरे को 1 हजार 954, रामानी जाटव को 244, डीआर राहुल को 370, अतर सिंह को 132, उदल सिंह ठाकुर को 188, राकेश को 272, सुशील राधेश्याम चंदौरिया को 845, नोटा को 1 हजार 175 मत मिले। रिटर्निग ऑफीसर मोहम्मद इकबाल ने कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिंह बरैया को विजयी घोषित किया।l

दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार भारती राजेन्द्र 88 हजार 977 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार डॉ. नरोत्तम मिश्र को 81 हजार 235 मत मिले। लोकेन्द्र नेता को 1 हजार 156, ऊषा अहिरवार को 124, आजाद देशराज पवैया को 490, कप्तान सिंह परमार को 91, सीएल बौद्ध को 81, पंडित महेश चंद्र शास्त्री को 89, रजनी लिटौरिया को 130, रवि दांगी को 99, राजू खांन को 118, रामसेवक दांगी को 205, राम सिंह सेंगर को 186, शिशिर खरे को 272, आर सिंह को 748, हरदास कुशवाह को 1 हजार 306 और नोटा को 1 हजार 452 मत मिले। 

मप्र के यह मंत्री चुनाव नहीं जीत सके

1 - दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा

2 - हरदा से कमल पटेल

3 - बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया

4 - बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल

5 - अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया

6 - बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

7 - बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन

8 - ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह

9 - अमरपाटन से रामखेलावन पटेल

10 - पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे

11 - पोहरी से सुरेश धाकड़

12 - खरगापुर से राहुल सिंह लोधी

Reactions

Post a Comment

0 Comments