Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : भजनलाल मंत्रिपरिषद में बनाए गए 22 मंत्रियों ने ली शपथ !

 भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार...

 भजनलाल मंत्रिपरिषद में बनाए गए 22 मंत्रियों ने ली शपथ !

राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। भजनलाल सरकार में दो डिप्टी सीएम के अलावा 22 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही दस राज्यमंत्री बनाए गए हैं, जिसमें पांच को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। 

भजनलाल मंत्रिपरिषद में बनाए गए 22 मंत्रियों में से 16 पहली बार मंत्री बने हैं। सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं। सबसे पहले किरोड़ीलाल मीणा ने शपथ ली। वसुंधरा राजे खेमे के गजेंद्र सिंह खींवसर ने दूसरे क्रम पर शपथ ली। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने तीसरे क्रम पर शपथ ली। 

ये बने कैबिनेट मंत्री- डॉ. किरोड़ीलाल मीणा,गजेंद्र सिंह खींवसर,राज्यवर्धन सिंह राठौड़,बाबूलाल खराड़ी,मदन दिलावर,जोगाराम पटेल,सुरेश सिंह रावत,अविनाश गहलोत,जोराराम कुमावत,हेमंत मीणा,कन्हैया लाल चौधरी,सुमित गोदारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार -संजय शर्मा,गौतम कुमार दक,झावर सिंह खर्रा,सुरेंद्र पाल सिंह टीटी,हीरालाल नागर

राज्यमंत्री-ओटाराम देवासी,डॉ मंजू बाघमार,विजय सिंह चौधरी,कृष्ण कुमार बिश्नोई,जवाहर सिंह बेडम

Post a Comment

0 Comments