G News 24 : सपाइयों ने मनायी बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि !

 वोट पॉलिटिक्स ...

सपाइयों ने मनायी बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि !

ललितपुर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बहुजन नायक, जन जन के नेता कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने की। इस मौके पर कांशीराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया गया। सर्वप्रथम बहुजन नायक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कांशीराम को गरीब, किसान, युवा, शोषित, वंचितों का मसीहा बताया। 

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने शोषित समाज को जगाने का काम किया है। उन्ही की देन है कि आज दलित व शोषित अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उनके द्वारा समाज उत्थान के लिए अनेक आन्दोलन चलाए गये। इसी का नतीजा है कि आज अनुसूचित, पिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को उनका हक मिल रहा है। कार्यक्रम को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम गौतम, अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष जयराम गौतम सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। 

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, नगराध्यक्ष अंशुल खजुरिया, निवर्तमान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड प्रदेश सचिव राम प्रताप सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, गौरव विश्वकर्मा, शाकिर अली, अजब सिंह यादव, हरी सिंह यादव जिजयावन, धर्मेंद्र सिंह यादव, रामरतन यादव, बालमुकुंद, राहुल अहिरवार, राममूर्ति तिवारी, राहुल अहिरवार, मोहन घायल, अशोक कुमार, जयसिंह यादव, बिट्टू यादव, प्रवेश गौतम, बृजेश कुमार, प्रीतम गौतम आदि मौजूद रहे।

Comments