G News 24 :ग्वालियर पहुँची संत रविदास समरसता यात्रा

  प्रात: 11 बजे तिकोनिया चौराहा मुरार पहुँचेगी...

ग्वालियर पहुँची संत रविदास समरसता यात्रा

ग्वालियर l संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर के निर्माण के लिये गाँव-गाँव से पवित्र जल और मिट्टी एकत्रित करने के लिये निकली “समरसता यात्रा” मंगलवार को ग्वालियर पहुँची। जिले के विकासखंड भितरवार के ग्राम केरूआ से संत रविदास समरसता यात्रा ने ग्वालियर जिले की धरती पर कदम रखा। बाँस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया एवं हरिद्वार की साध्वी रंजना दीदी के नेतृत्व में आई समरसता यात्रा की ग्वालियर जिले की सीमा पर जनप्रतिनिधिगणों एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। 

जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास महाराज की चरण पादुकाएँ सिर पर रखकर उनके प्रति श्रद्धा व सम्मान प्रकट किया। संत रविदास समरसता यात्रा का केरूआ व गोहिंदा सहित सम्पूर्ण भितरवार मार्ग की बस्तियों में ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। भितरवार के मंडी प्रांगण में समरसता यात्रा के तहत जन संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें महामण्डलेश्वर अनुरूद्ध वन धूमेश्वर महाराज व संत रामदास त्यागी भी शामिल हुए। इस अवसर पर भितरवार विकासाखंड के विभिन्न ग्रामों से आए कलश भी समरसता यात्रा को सौंपे गए। संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

बुधवार को ग्वालियर शहर में आयेगी समरसता यात्रा

संत रविदास समरसता यात्रा बुधवार  2 अगस्त को पिछोर तिराहा डबरा से प्रस्थान कर जैन भोजनालय, सिमिरिया टेकरी समूदन, टेकनपुर बस स्टेण्ड, मकोड़ा, बिलौआ, जौरासी, सिकरौदा होते हुए प्रात: 11 बजे तिकोनिया चौराहा मुरार पहुंची। इसके बाद यहां एक जन संवाद कार्यक्रम हुआ।  यहाँ से समरसता यात्रा कंपनी बाग रोड़, सदर बाजार से बारादरी चौराहा व शहीद गेट होते हुए दोपहर एक बजे संत रविदास मंदिर पहुँचेगी और यहीं पर जन संवाद होगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments