सनातन धर्म मंदिर न्यास ट्रस्ट द्वारा ...
बेलपत्र हारशृंगार नीम पीपल आदि के पौधे लगाकर मनाया गया श्रावण हरियाली वृक्षारोपण महोत्सव
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंडल न्यास ट्रस्ट द्वारा आज अधिक मास पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में हरियाली वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जेपी शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बेलपत्र हारशृंगार नीम पीपल अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया।
ट्रस्ट के समाज कल्याण मंत्री विमल महेश्वरी उक्त जानकारी ने दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया की ट्रस्ट द्वारा एक भव्य वातानुकूलित कमरे का निर्माण कराया जा रहा है जोकि भागवत प्रवचन सत्संग आदि के लिए निशुल्क संस्था द्वारा दिया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री महेश निखरा संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल राकेश बंसल रमेश चंद गोयल ओम प्रकाश गोयल राजेश गर्ग केदारनाथ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।


0 Comments