G.NEWS 24 : महिला की हत्या के करने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारी

दिल दहला देने वाली वारदात...

महिला की हत्या के करने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में एक महिला की हत्या के बाद आरोपी शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात गुरुवार रात 8.45 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 42 साल के की रेनू नाम की एक महिला को उसके घर के पास गोली मारी गई है। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रेनू एक गृहिणी थीं। उनके परिवार में पति और तीन बच्चे हैं। मृतक महिला का पति प्रॉपर्टी संबंधी काम करते हैं। महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद तुंरत ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई। 

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार रात ही आरोपी की पहचान भी कर ली। पुलिस की एक टीम पास के इलाके के घर में भी गई है। जहां आरोपी अपने माता-पिता के साथ रहता था। घर में पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने घर की छत पर कुछ देर पहले ही हथियार (देशी पिस्तौल) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बतया कि आरोपी की पहचान 23 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। 

आशीष और रेनू एक-दूसरे को पहले से जानते थे। क्योंकि वे कुछ साल पहले एक ही जिम में जाते थे। जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस को अभी इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि आशीष ने महिला की गोली मारकर आत्महत्या क्यों की है? पुलिस इस एंगल में जांच कर रही है वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने मृतक की पहचान 24 वर्षीय राहुल के रूप की थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी हमलावर की तलाश में जुटी हुई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments