सुरक्षित समाज के लिए चलाया जा रहा अभियान…
ग्वालियर पुलिस ने ‘‘अभिमन्यु’’ का किया शुभारंभ
ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए ‘‘अभिमन्यु’’ अभियान की शुरूआत की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तारतम्य में ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर तथा उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध शाखा) सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में ‘‘अभिमन्यु’’ अभियान की शुरूआत की गई।
ग्वालियर में उप पुलिस अधीक्षक(महिला सुरक्षा शाखा) जिला ग्वालियर सुश्री हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना अनीता मिश्रा के द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के पालन में विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता एवं महिला/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालिकाओं/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाने जाने हेतु आठ दिवसीय विशेष अभियान दिनांक 12.06.2023 से दिनांक 19.06.2023 तक विशेषकर पुरुषों/बालकों को जागरूक करने हेतु अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालकों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2023 को अभियान का शुभारंभ इटालियन गार्डन में ‘‘अभिमन्यु‘‘ शुभंकर के कटआउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई। जो कि इस प्रकार है - ‘‘मैं शपथ पूर्ण प्रतीक्षा लेता हूं कि मैं ‘‘अभिमन्यु‘‘ समाज में व्यापक नशा, दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशाीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यू को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूंगा। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
0 Comments