पटना ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए…
स्वयंभू घोषित संत धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी पर जुर्माना लगाने की तैयारी
पटना । ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए बागेश्वर धाम प्रमुख और स्वयंभू संत धीरेंद्र शास्त्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी पर जुर्माना लगाने की तैयारी में है। 13 मई को बाबा बागेश्वर के पटना पहुंचने थे। पटना पहुंचने के बाद, मनोज तिवारी उनके साथ अपनी कार में पटना हवाई अड्डे से पनाश होटल तक गए जहाँ वे ठहरे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर सीट बेल्ट नहीं लगाई और होटल पहुंचे। इसके बाद पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की।
सूत्रों ने कहा कि अगर साबित हो जाता है कि उन्होंने यात्रा के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी, तब उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी में शामिल होने के लिए धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंचे है। इसमें लाखों लोगों की भीड़ हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री लाखों लोगों को कथा सुना रहे हैं। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट से होटल जाने के दौरान धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट बांधा था या नहीं। जांच में अगर दोनों दोषी पाये जाने है तो ट्रैफिक नियमों के तहत उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।


0 Comments