G News 24 : महिलाओं के हाथों में मंहदी लगाकर जागरूक करने का कार्य किया

 जनसेवा मित्र जौरा द्वारा ...

महिलाओं के हाथों में मंहदी लगाकर जागरूक करने का कार्य किया 

मुरैना l जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में विकासखंड जौरा के जनसेवा मित्रों द्वारा विभिन्न पंचायतों में दीवार लेखन, महिलाओं और बच्चों के हाथो में मेंहदी लगाकर एवं लाउड स्पीकर लगाकर जागरूकता कर रैली का आयोजन किया। रविंद्र कुशवाह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना लाडली बहना योजना का इन दिनों खूब जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार का कार्य चल रहा है। जिसके चलते महिलाओं व बच्चों ने अपने हाथों पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लिखकर जमकर प्रचार-प्रसार  किया।

 जिसमें  प्रशांत शर्मा ने गांव की महिलाओं को बताते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने में जो महिलाए वंचित रह गई हैं, वे अपना फॉर्म ग्राम पंचायत भवन पर जाकर फॉर्म अवश्य भरवाए। जनसेवा मित्रों द्वारा बताया जा रहा हैं कि लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं को 01 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और बताया कि महिलाए अंतिम तिथि से पहले समग्र ई-केवाईसी कराकर लाडली बहना योजना का फॉर्म ऑनलाइन अवश्य भरें। इस अभियान मे ब्लॉक समन्वयक रविन्द्र कुशवाह, प्रशांत शर्मा, हेमांचल शर्मा, रंजीत विलगैया, रूपकिशोर कुशवाह, विपिन शर्मा, राहुल शर्मा, आकाश, विकास और पूजा जाटव उपस्थित थीं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments