समस्त जनपद सीईओ क्लस्टर पर ...
पानी के टेंकर को फायरब्रिग्रेड (दमकल) के रूप में मॉडिफाई करें : DM
मुरैना l कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने जिले के समस्त जनपद सीईओ को लिखित में निर्देश जारी किये है कि अपनी-अपनी पंचायतों के अन्तर्गत क्लस्टर स्तर पर पानी के टेंकर के पीछे इंजन फिट करके फायरबिग्रेड (दमकल) के रूप में दो-दो टेंकर 2 दिवस में तैयार करें। साथ ही उन टेंकरों पर चलने वाले ड्रायवर, संबंधित पंचायत सचिव, जीआरएस के नंबर की लिस्टिंग करके तहसील एवं जिला कंट्रॉल रूम पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि दो टेंकरों से अपेक्षा एक टेंकर पानी से भरा हुआ, क्लस्टर लेवल पर इस प्रकार कुल दो टेंकर रखा जाना है। टेंकर के मोटर पंप पाइप आदि की व्यवस्था के लिये 15वें वित्त या ग्राम पंचायत निधि से भुगतान कुल 15 हजार रूपये नियमानुसार भण्डार क्रय नियम का पालन करते हुये प्रेशरयुक्त दमकल के रूप में टेंकर को विकसित किया जाये। इस प्रकार की वस्तुस्थिति से शीघ्र जिला पंचायत को शीघ्र उपलब्ध करायें।


0 Comments