महापौर एवं सभापति ने निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई ...
निगम की सेवा पूरे मन से की है वैसे ही अब परिवार को समय देना :महापौर डॉ शोभा सिकरवार
ग्वालियर l महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय देना। साथ ही कहा ऐसे सभी कर्मचारी स्वस्थ्य रहें तथा उनका भविष्य उज्जवल हो। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। इस अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर, पार्षद देवेन्द्र राठौर, संजीव पोतनीस, कार्यालय अधीक्षक स्वास्थ्य सुभाष गुप्ता, सहायक लेखा अधिकारी संजय गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया।
जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह के अवसर पर सभापति मनोज सिंह तोमर ने कहा कि सेवा निवृत हो रहे अधिकारी व कर्मचारी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनके अनुभव का लाभ हम निरंतर लेते रहेगें। सभी स्वस्थ्य रहें। आज सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों में सहायक यंत्री विद्युत देवी सिंह राठौर, सहायक वर्ग 3 धर्मवीर कंगवाल, टाइम कीपर देवेन्द्र सिंह, लिपिक श्रीमती मंजू अरोरा, चालक रामबाबू चौहान, श्रमिक शंकर पुत्र पन्नालाल एवं पाचं सफाई कामगार श्रीमती शकुन, मदन, धनराज, श्रीमती मुन्नी देवी एवं श्याम आदि शामिल हैं। विदाई समारोह में निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 Comments