G News 24: कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा : आयुक्त न.नि. ग्वा.

 अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए हुई चर्चा  ... 

कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा : आयुक्त न.नि. ग्वा.

ग्वालियर l कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था तथा वंदे मातरम सेना के संयुक्त तत्वाधान में सेना प्रमुख अंशुमान सिंह (वंदेमातरम) के नेतृत्व में बाबा सुखबीर सिंह कारसेवा वाले ,बाबा कुलविंदर सिंह ,सुखा सिंह ,अनुज दुबे ,मनीष यादव, इंद्रजीत सिंह ,पंजाब सिंह आदि ने नवागत निगम आयुक्त हर्ष सिंह का सरोपा भेंट कर स्वागत किया एवं प्रतिनिधि मंडल ने ग्वालियर में जेल रोड स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क में नवनिर्मित देश के तीसरे स्मारक "कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक" के सौंदर्यीकरण के विषय को लेकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की l  

बहोड़ापुर तिराहे पर "शहीद सरमन सिंह प्रवेश द्वार" के अधूरे कार्य को निगमायुक्त के संज्ञान में लाया गया l निगमायुक्त ने जल्द ही शहीद सरमन सिंह "प्रवेशद्वार" का निर्माण जल्द पूरा कराए जाने का प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया साथ ही कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक के सौंदर्यीकरण के कार्य  में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी ऐसा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गौरव का विषय है  त्याग ,समर्पण और बलिदान की परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए इस स्मारक का सौंदर्यीकरण किया जाना अतिआवश्यक है जिससे कि राष्ट्रप्रेम की भावना समग्र समाज में जागृत हो और हमारे युवा भी राष्ट्र रक्षा के विषय में इस स्मारक से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

इस कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक में कारगिल युद्ध के सभी 527 अमर बलिदानियो  के नाम ,रैंक ,यूनिट, जिला और प्रांत अंकित है यह स्मारक संपूर्ण भारत को अपने आप में समेटे हुए हैं इसलिए यह स्मारक अन्य स्मारकों से अलग है यूनिक है l 

Reactions

Post a Comment

0 Comments