G News 24: भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार

जी न्यूज़ परिवार की तरफ से सभी मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारक ...

भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार 


नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया भर में  ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस त्यौहार की रौनक देखी जा रही है। ईद के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद और ग्वालियर की मोती मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में  लोग इकठ्ठा हुए और ईद की नमाज अता की गई। दिल्ली में  ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

यहां पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद है और कड़ी निगरानी कर रही है।दिल्ली के जामा मस्जिद,निजामुद्दीन दरगाह फतेहपुरी मस्जिद  जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद  और मस्जिद बाबुल इल्म जैसे कई मस्जिद, दरगाह और ईदगाह हैं,जहां सालों से ईद की नमाज अता की जा रही है। 

ईद से पहले कल अलविदा जुम्मे की नमाज भी अता की गई और आज देश भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। बता दें कि भारत में रमजान के पाक महीने की शुरुआत 24 मार्च 2023 को हुई थी। ये इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है। इस तरह 29वें रोजे के बाद इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने जिसे शव्वाल कहा गया है।उसके पहले दिन ईद मनाई जाती है।

Comments