G.News 24 : राम मंदिर चौराहे पर आवारा गाय ने लड़के को उठाकर पटका

ग्वालियर एक मात्र ऐसी स्मार्ट है जिसमे आवारा पशुओं की भरमार है और वे लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं…

राम मंदिर चौराहे पर आवारा गाय ने लड़के को उठाकर पटका

ग्वालियर l रविवार रात के समय एक आवारा गाय ने 15 साल के लड़के पर हमला कर दिया। गाय ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटका दिया l उसके बाद उसे पैरों से रौंदने लगी। छात्र किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। इसके बाद गाय ने आधा दर्जन वाहनों और कई लोगों को टक्कर मारी। करीब 40 मिनट तक गाय सड़क पर उत्पात मचाती रही। 

घटना रविवार रात की है। नगर निगम ने गाय को एक घंटे में रेस्क्यू कर पकड़ा और उसे गोशाला पहुंचाया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया है। राम मंदिर चौराहे पर रविवार की रात छात्र ऋषि प्रजापति (15) बाजार से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आई गाय ने उसे सींग से मारकर उछाल दिया। वह सड़क पर गिरा तो गाय अपने पैरों से बुरी तरह से उसे रौंदने लगी फिर सींग से भी हमला किया। इसी समय गाय असंतुलित होकर गिर पड़ी और वह वापस उसे उठाने लगी।

 लेकिन उससे पहले ही उसने किसी तरह खुद को वहां से अलग किया। इसके बाद गाय ने सड़क पर उत्पात मचाते हुए गुजर रहे करीब 6 से 7 वाहनों को टक्कर मारी। जब गाय बेकाबू होने लगी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। निगम का अमला मौके पर पहुंचा और उत्पात मचा रही गाय को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़कर काबू किया। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं यहां हो चुकी हैं।

Comments