Random Posts

header ads
header ads

कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अभूतपूर्व हैं : PM मोदी

दुनिया जानना चाहती है भारत की स्पीड : प्रधानमंत्री मोदी...

कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अभूतपूर्व हैं : मोदी

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत की स्पीड क्या है, भारत का भविष्य क्या है, क्योंकि कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अभूतपूर्व हैं। भारत की यह बढ़ती ताकत आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है, इसलिए प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी और बन जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष दुनिया के जी 20 समूहों की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। यह जनभागीदारी का एतिहासिक आयोजन बनाना है। उन्होंने कहा कि आज भारत के पास न सिर्फ नालेज सेंटर बनने का बल्कि स्किल कैपिटल बनने की ताकत भी है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं और काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। भारत की यह स्किल कैपिटल दुनिया के विकास का इंजन भी बन सकती है।

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से आहृवान करते हुए कहा कि आप जहां रहते हैं, भारत को अपने साथ रखते हैं। आप दुनिया में कहीं भी रहेंगे, देश आपके हितों के लिए आपके साथ रहेगा। भारत के बारे में आपकी जानकारी जितनी होगी, उतना ही आप बढ़ते भारत की जानकारी दुनिया को बता पाएंगे। आपको भारत की प्रगति की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में उपस्थित युवाओं के साथ ही भारत की प्राथमिकता वो प्रवासी युवा भी हैं, जो विदेश में रहते हैं। वे अपने माता-पिता के देश के बारे में जानना चाहते हैं, अपनी जड़ों से जुड़ना भी चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि अपनों से आमने-सामने की मुलाकात का अलग ही आनंद होता है। यहां उपस्थिति प्रत्येक प्रवासी भारतीय अपनी माटी का अभिनंदन करने आया है।उन्होंने कहा कि इंदौर भी अपने आप में अदभुत है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है। मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो समय के आगे चलता है। यह वक्त को अपने आप में समेटे रहता है। स्वच्छता के साथ साथ कुछ लोग स्वाद की राजधानी भी कहते हैं।

Post a Comment

0 Comments