Random Posts

header ads
header ads

MY अस्पताल के ब्लड बैंक में रिपेरिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया

करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल, मेडिकल स्टूडेंट भी हुई बेहोश...

एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में रिपेरिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया

इंदौर l मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय स्थित ब्लड बैंक में ब्लास्ट हो गया। रिपेरिंग के दौरान एजी टेटर मशीन के ऐसी का कंप्रेसर फट गया। जिसके चलते वहा पर मौजूद कर्मचारी सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना  है। बताया जा रहा है की जब घटना हुई उस वक्त कई लोग मौजूद थे। अचानक विस्फोट होने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

इससे घबराकर कुछ छात्राए बेसुध हो गई वह मेडिकल स्टूडेंट बताई जा रहीं है। वही कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार हुआ की जिसके चलते ब्लड बैंक में लगा कांच का दरवाजा भी फूट गया, साथ ही वहा रखी मशीनों के आलावा अन्य सामान भी टूट-फूट गए। इस धमाके में लाला राम पटेल 45, तिशा 19, तन्नू शर्मा 19, सुमित 27, योगेश पंवार 30, रतन दीप रावत 72आदि जख्मी हो गए जिन्हे तत्काल इलाज दिया गया l

Post a Comment

0 Comments