Random Posts

header ads
header ads

G.News 24 : देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है: डॉ सिकरवार

कांग्रेस पार्टी की गांधी चौपाल आयोजित...

देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है: डॉ सिकरवार

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। गांधी चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार को पुष्पयगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, पार्षद श्रीमती कमलेश बलवीर तोमर, पूर्व पार्षद बलवीर सिंह तोमर, योगेन्द्र सिंह नौनेरा, बृजेन्द्र सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि देश में अराजकता का माहौल है और नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। 

कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा बनाये रखने के लिये काम करती रही है और देश व सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करते हुये साथ लेकर चलती है, कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा से जनता के हित में कार्य किया गया है। गांधी चौपाल में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि देश के विकास की नीवं कांग्रेस पार्टी ने ही रखी थी, देश के युवाओं ने भाजपा पर जो भरोसा किया वह टूट चुका है, कांग्रेस पार्टी ही युवाओं को रोजगार दे सकती है। 

देश की हालत आप सभी देख सकते है, यह किसी से भी नहीं छिपे है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि सत्ता रूढ भाजपा विकास में बाधक बन रही है, भाजपा की करनी और कथनी जनता के बीच उजागर हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी की नीति-रिति जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुखः में हमेशा खड़े रहना है। कांग्रेस पार्टी सर्वहारा वर्ग के हितों के संरक्षण के लिये काम करती है।

Post a Comment

0 Comments