Random Posts

header ads
header ads

G.News 24 : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फिर बेहाल होगा उत्तर भारत !

अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी…

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फिर बेहाल होगा उत्तर भारत !

कुछ दिनों से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम साफ हो रहा था। लोगों को ठंड से तो नहीं लेकिन कोहरे से राहत मिली हुई थी। लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक 14 से 16 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं बिहार में 13 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में कल घना कोहरा रह सकता है। पंजाब हरियाणा, चंडिगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 और 16 जनवरी को शीतलहर चल सकती है।

वहीं दिल्ली में कल यानी 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, दिल्ली में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, 14 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 14 जनवरी को मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments