Random Posts

header ads
header ads

ठंड के कहर चलते ग्वालियर में 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी !

ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया अवकाश घोषित...

ठंड के कहर चलते ग्वालियर में 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी !


ग्वालियर l शहर में मंगलवार का दिन अभी तक सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। करीब 16 डिग्री सेल्सियस पर दिन का तापमान आ गया है। दिन-रात के तापमान में सिर्फ 8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। सीवियर कोल्ड डे होने के बाद कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने 7 जनवरी तक 5 वी कक्षा तक के  स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। 8 जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। अब बच्चों को 9 जनवरी को स्कूल जाना होगा। साथ ही, आदेश किए हैं कि कोई भी स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले न लगें।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से जनवरी में हाड़ कपा देने वाली सर्दी पड़ेगी। अभी पारा जरुर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस पर अटका है, लेकिन आने वाले दिनों में रात का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है। दिन का तापमान भी 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। जिसके बाद यहां जनजीवन और मुश्किल हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments