Random Posts

header ads
header ads

बेरोजगार युवको को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना 2022

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवकों से आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित...

बेरोजगार युवको को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना 2022

शिवपुरी l  पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवको को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना 2022 अन्तर्गत शिवपुरी जिले के निवासरत पिछडा वर्ग के आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवको को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना 2022 की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन विभाग की वेवसाईट www.bcwelfare.mp.nic.in पर उपलब्ध भी। योजना की अधिक जानकारी के लिये कार्यालय कलेक्टर (पिछडा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments