Random Posts

header ads
header ads

प्रेमी के लापता होने पर प्रेमिका ने किया हमला बॉयफ्रेंड की मां-बाप को चाकू मारा !

 ग्वालियर में बॉयफ्रेंड के पेरेंट्स को चाकू मारा, मां गंभीर

प्रेमी के लापता होने पर प्रेमिका ने किया हमला बॉयफ्रेंड की मां-बाप  को चाकू मारा !


ग्वालियर l आधी रात को घर में घुसकर प्रेमिका ने खेला खूनी खेल।  सनकी गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर -बाप के लापता होने पर महिला ने उसके घर पहुंचकर उसकी मां और पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़के के पिता और मां चाकू लगने से घायल हो गए। उनका  कहना है कि बेटे की गर्लफ्रेंड के सिर पर खून सवार था। वह हमें मारने के लिए आई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पुरानी छावनी के मऊ जमार की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादीशुदा है। उसके लिव इन पार्टनर की तलाश की जा रही है।

लहूलुहान करने के बाद आरोपी वहीं खड़ रही

शहर के मऊ जमार इलाके में रहने वाले रामलखन बाथम का हजीरा चार शहर का नाका पर रहने वाली सोनम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोनम पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी वह रामलखन के साथ लिव-इन रिलेशन में थी। कुछ समय पहले दोनों भाग भी गए थे, लेकिन तब पुलिस ने दोनों को बरामद कर उनके परिजन को सौंप दिया था। अब दो दिन पहले रामलखन बिना किसी को बताए लापता हो गया। सोनम को लगा कि वह उसे धोखा देकर भाग गया है और इसके पीछे उसके माता-पिता का ही हाथ है। जिसके बाद सोनम तैश में आकर शुक्रवार रात चाकू लेकर रामलखन के घर पहुंची। जहां युवक की मां गुड्डी बाथम के दरवाजा खोलते ही चाकू से हमला कर दिया। गुड्डी के गले पर चाकू लगा है। पत्नी पर हमला होते देख पति राकेश बाथम बचाने आया, तो सोनम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान करने के बाद आरोपी वहीं खड़ रही।

पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार किया

पति-पत्नी चाकू लगने के बाद वहीं घायल पड़े हुए थे, जबकि युवती चाकू लेकर रामलखन के बारे में पूछे जा रही थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल दंपती को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। गले पर चाकू लगने से महिला की हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Post a Comment

0 Comments