भारतीय हूं, इसलिए आया हूं' इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ


लोगों को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि...

भारतीय हूं, इसलिए आया हूं' इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ 


नईदिल्ली l  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के बाद अब नई दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली में उनकी यात्रा में मशहूर अभिनेता कमल हासन भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि लोगों ने मुझसे पूछा कि आप क्यों इसमें शामिल हो रहे हैं। मैंने कहा कि मैं भारतीय हूं, इसलिए यहां हूं। मेरे पिता भी कांग्रेसी थी। मेरी अपनी पार्टी है, उसकी अपनी अलग विचारधारा है। लेकिन जब देश की बात हो, तो पार्टी का मुद्दा गौण हो जाता है।

इससे पहले शनिवार की सुबह यात्रा ने फरीदाबाद के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। सोनिया गांधी के साथ ही प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली में प्रवेश करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह में चादर चढ़ाई।

इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के 'बाजार' में प्यार की दुकान खोलने आए हैं। इस बीच, खबर है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी शनिवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि राष्ट्रीय स्मृति स्थल जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी यात्रा में हर वर्ग और हर धर्म के लोग शामिल हो रहे हैं। यह यात्रा प्यार, मोहब्बत और एकता का संदेश देती है। यह यात्रा देश में फैली महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है l

Reactions

Post a Comment

0 Comments