25 दिसंबर को गौरव दिवस का आयोजन अब महाराज बाड़े पर ही होगा : डीएम

 अब फीडबैक मिला है कि सर्दी इतनी नहीं है तो

25 दिसंबर को गौरव दिवस का आयोजन अब महाराज बाड़े पर ही होगा : डीएम 


ग्वालियर l ग्वालियर के सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को ग्वालियर में  25 दिसंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने पर छाया कुहासा भाजपा के पूर्व मंत्री जय भान सिंह पवैया की नाराजगी के बाद छट गया है, शुक्रवार को पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने नाराजगी भरा चेतावनी देती हुई पोस्ट जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो इसके बाद खलबली मच गई और आनन फानन में कलेक्टर ने प्रेस कांफ्रेस कर इस बात की घोषणा की, कि अटल जी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को ग्वालियर गौरव दिवस मनाया जायेगा l  

और वह  भी  महाराज बाड़े पर ही मनाया जायेगा l कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि हमने कार्यक्रम निरस्त नहीं किया था सर्दी को देखते हुए उसका स्थान परिवर्तन किया था l लेकिन अब फीडबैक मिला है कि सर्दी इतनी नहीं है तो यह कार्यक्रम अब महाराज बाड़े पर ही होगा l उन्होंने शहर के लोगों से बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लेने की भी अपील की है l इस आयोजन में अखिल भारतीय कवि  सम्मेलन आलावा सरोद वादक अमजद अली खा और उनके बेटों का सरोद वादन, अनुराधा पौडवाल और सारे गा मा के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगीं l 

Reactions

Post a Comment

0 Comments