चयनित तीन नामों किया जाएगा पुरूस्कृत...
लॉयन के शावकों का नामकरण के लिये भेजें नाम
ग्वालियर l ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान में शेर के नन्हे शावकों की दहाड़ से माहौल खुशनुमा होने लगा है। 30 दिन पहले मादा शेर (परी) ने 3 नन्हे शावकों को जन्म दिया था। उसके बाद इन्हें आइसोलेशन पीरियड में रखा गया था पर अब इन शावकों को उनकी मां पहली बार बाहर लेकर आई थी। पिंजरे से बाहर आते ही शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करने लगे। उनको खेलता देख चिड़ियाघर पहुंचे शहर के सैलानी भी काफी खुश नजर आए हैं। अब इनके नाम करण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। गांधी प्राणी उद्यान में 30 दिन पहले शेरनी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर प्रबंधन ने इनकी देखभाल के लिए इन्हें शेरनी के साथ 30 दिन तक पिंजरे में ही आइसोलेशन में रखा था।
बुधवार को जब 30 दिन की अवधि पूरी हुई और शावक पूरी तरह स्वस्थ होकर पिजरे में अठखेलियां करने लगे तो चिड़ियाघर प्रबंधन ने उन्हें लोगों के दीदार के लिए शेरनी के साथ पिंजरे से बाहर निकाला। शेरनी परी अपने शावकों को लेकर केज से बाहर आई और शावक एक दूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आए। यह दृश्य देखने के लिए कई स्कूली बच्चे भी वहां पहुंचे थे। आगरा से आए कुछ स्कूली बच्चे इस नजारे को देखकर बेहद खुश हुए। इस दौरान ग्वालियर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल भी नन्हे मेहमानों के पिंजरे से बाहर आने पर बेहद खुश नजर आए। उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने खुश होकर बच्चों का मुंह मीठा कराने के लिए उन्हें टॉफियां बांटी, स्कूली बच्चों ने कहा कि ऐसा आकर्षक नजारा उन्होंने पहली बार देखा है।
इतने छोटे शेरों को लाइव देखा है। गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), ग्वालियर में बब्बर शेर (लॉयन) मादा परी द्वारा 30 अक्टूबर को मध्य रात्री 3 शावकों को जन्म दिया गया है जिनमें 01 मादा एवं दो नर हैं। मादा परी एवं नर जय के द्वारा द्वितीय बार शावकों को जन्म दिया गया है। जू क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा उक्त तीनों नवजात शिशुओं को दिनांक 30.11.2022 आयुक्त किशोर कन्याल के समक्ष सैलानीयों हेतु खोला गया है। शावकों को देखने का समय दोपहर 12 से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उक्त तीनों शावकों का नामकरण किया जाना है जिसमें स्कूल के छात्र-छात्रा (क्लास 01 से 12) तक भाग ले सकते हैं, एवं जो प्रतिभागी छात्र-छात्रा के नाम उत्कृष्ट होगें उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार वितरण किये जायेंगे। उक्त शावकों के नाम दिनांक 01. 12.2022 से दिनांक 06.12.2022 तक चिडियाघर के मुख्यद्वार स्थित सूचना केन्द्र व मोबाईल नम्बर 8602622587 एवं ई-मेल gandhizoologicalpark1920@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है जिसमें उक्त प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, कक्षा एवं उम्र अनिवार्य रूप से अंकित होनी चाहिए।
0 Comments